बीएसए ऑफिस में समीक्षा बैठक: काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बीईओ और समन्वयकों को दिए सख्त निर्देश
परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता और योजनाओं की प्रगति जांची, समय पर लक्ष्य पूरा न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। bsa ashish pandey reviewed schemes के तहत सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में बीएसए आशीष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और जिला समन्वयकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की गहन पड़ताल करना और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना रहा।
लापरवाही पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी
बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विकासखंडों में विभागीय योजनाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि विभागीय कार्यों, लक्ष्य प्राप्ति और बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी कार्यों में हीलाहवाली करेगा, उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
समन्वयकों से विभिन्न योजनाओं की ली गई रिपोर्ट
बैठक में विभिन्न पटल प्रभारियों व जिला समन्वयकों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें सौरभ श्रीवास्तव (प्रशिक्षण), अरुणेश सिंह (बालिका शिक्षा), विनय विश्वकर्मा (एमआईएस), राजीव (ई-एमआईएस प्रभारी), अश्वनी कुमार आनंद (आईईडी), देशवीर सिंह (एमडीएम) और देवेश धर दुबे (निपुण) ने योजनाओं के अद्यतन आंकड़ों से अवगत कराया।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने साझा की ब्लॉकवार प्रगति
समीक्षा बैठक में जनपद के सभी ब्लॉकों से आए खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति का ब्योरा दिया। इनमें अकबरपुर से मनोज कुमार सिंह, रसूलाबाद से अजब सिंह, मैथा/संदलपुर से दिग्विजय सिंह, सरवनखेड़ा से अजीत प्रताप सिंह, राजपुर से अशोक कुमार सिंह, झींझक से शैलेश द्विवेदी, अमरौधा से ईश्वरकांत मिश्रा, मलासा से सपना सिंह और डेरापुर से चंद्रजीत सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। bsa ashish pandey reviewed schemes की इस समीक्षा से महकमे में सक्रियता बढ़ गई है।



