कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

माती ईको पार्क में सजा विधिक महाशिविर: 107 लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र और योजनाएं, जिला जज व डीएम-एसपी ने बांटी व्हीलचेयर और गैस कनेक्शन

26 विभागों के सजे स्टॉल, नन्हें बच्चों का हुआ अन्नप्राशन, जेल बंदियों के हस्तनिर्मित उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

कानपुर देहात। आम नागरिकों को विधिक रूप से सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए रविवार को माती में एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया। kanpur dehat mega legal camp के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर ईको पार्क माती स्थित सामुदायिक भवन में भव्य मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर संपन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण और लाभार्थी उपस्थित रहे।

मंच पर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का कुशल संचालन अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन-1) ऐश्वर्या ने किया। मंच पर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रजत सिंन्हा, एडीजे पीएन त्रिपाठी, एडीजे शरद कुमार त्रिपाठी, एडीजे सुरेन्द्र सिंह, एडीजे फास्ट ट्रैक हिमांशु कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जय गोविन्द और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंकित शुक्ला का स्वागत किया गया। इसके उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि, समस्त विभागाध्यक्षों और उपस्थित नागरिकों का आभार जताते हुए शिविर की औपचारिक शुरुआत की।

107 लाभार्थियों को बांटी गई सामग्री और स्वीकृति पत्र

शिविर के दौरान जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के साथ मिलकर पात्र व जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया। शिविर में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और वॉकिंग स्टिक प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से 6 माह के नन्हें बच्चों का पारंपरिक रूप से अन्नप्राशन कराया गया तथा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम में कुल 107 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के स्वीकृति और प्रमाण पत्र सौंपे गए।

26 विभागों के लगे स्टॉल, कैदियों के हस्तशिल्प ने खींचा ध्यान

ईको पार्क परिसर में जनहित से जुड़े 26 विभागों ने जागरूकता स्टॉल लगाए। इनमें जिला कारागार, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, डाक विभाग, महिला एवं बाल पुष्टाहार विभाग और खादी ग्रामोद्योग प्रमुख रहे। जिला कारागार के स्टॉल पर बंदियों द्वारा हस्तकला से तैयार किए गए उत्पादों की लोगों ने खूब सराहना की और खरीदारी की। kanpur dehat mega legal camp के इस सफल आयोजन से ग्रामीण जनता को एक ही छत के नीचे विधिक सहायता और शासकीय सुविधाएं सुलभ हुईं।


ये भी पढे-  करवाचौथ पर घर आए फौजी के अचानक सीने में उठा दर्द: अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, सैन्य सम्मान के साथ ड्योढ़ी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार


Related Articles

AD
Back to top button