उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में चोरी के इरादे से घर में घुसे तीन बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने दबोचा,किया पुलिस के हवाले

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बीती बुधवार देर रात चोरी की नियति से एक घर में घुसे तीन चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।वहीं दो अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर पूँछतांछ शुरू कर दी है

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

मूसानगर।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बीती बुधवार देर रात चोरी की नियति से एक घर में घुसे तीन चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।वहीं दो अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर पूँछतांछ शुरू कर दी है।घटना देर रात करीब दो बजे हुई।घटना के समय जरसेन गांव निवासी कमलेश का परिवार घर में सो रहा था।इसी दौरान घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाया।शोर सुनकर आसपड़ोस के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों को आता देख तीनों बदमाश भागने लगे।ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और एक युवक को दबोच लिया।जिसके बाद ग्रामीणों ने डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूँछतांछ शुरू की और उसे मूसानगर थाने ले आई।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया गया है।उससे पूँछतांछ जारी है।फरार आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।इस घटना के बाद गांव के लोग सतर्क हो गए हैं।ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।पुलिस संदिग्धों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button