उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव में सोमवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव में सोमवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतक की पहचान राकेश यादव के 32 वर्षीय पुत्र राहुल यादव के रूप में हुई है।राहुल ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रीना गौतम ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button