मेरठ : युवती की जली हुई लाश मिलने से फ़ैली दहशत, पुलिस जांच प्रक्रिया में जुटी

मेरठ में सोमवार सुबह एक लड़की की जली हुई लाश मिली है।राहगीरों ने जली हुई लाश को देखा।इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।लाश की शिनाख्त मऊखास मुंडाली निवासी ईशा पुत्री प्रमोद उम्र 21 वर्ष के रूप में की गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मेरठ में सोमवार सुबह एक लड़की की जली हुई लाश मिली है।राहगीरों ने जली हुई लाश को देखा।इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।लाश की शिनाख्त मऊखास मुंडाली निवासी ईशा पुत्री प्रमोद उम्र 21 वर्ष के रूप में की गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मामला भावनपुर क्षेत्र के गांव छिलोरा औरंगाबाद रोड का है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव को देखकर ऐसा लग रहा है मानो कहीं और उसकी हत्या की गई है।

इसके बाद उसे खेत में फेंका गया है।फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए हैं।लाश के एक हांथ में कलावा बंधा हुआ है।लाश के शरीर पर जींस और टॉप पहना हुआ है।उम्र भी बहुत ज्यादा नहीं लग रही है।पुलिस ने लाश मिलने के बाद उसकी तस्वीर शर्कुलेट की तो मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास निवासी प्रमोद ने लाश की शिनाख्त अपनी पुत्री टीशा उम्र 21 वर्ष के रूप में की।एस पी देहात कमलेश बहादुर के अनुसार अब तक हुई जांच में  युवती का रविवार को अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।शाम को अचानक घर में बिना बताए युवती छिलौरा आ गई। छिलौरा में युवती के मामा का घर है।यहीं उसकी जली हुई बॉडी मिली है।युवती के दो मामा सोनू और मोनू हैं।

घरवालों से अभी पूंछतांछ की जा रही है।एक माह पूर्व भी इसी इलाके में एक महिला की लाश मिली थी।जिसकी पहचान एक सफ्ताह बाद युवती के भाई ने की थी।लगातार भावनपुर क्षेत्र में हो रही इस तरह की घटनाओं से अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपी कहीं और हत्या कर शव को इस इलाके में ठिकाने लगा देते हैं।वहीं पुलिस ने युवती के दोनो मामाओं,माता,पिता से पूंछतांछ शुरू की है।युवती मामा के घर पहुंची या किसी ने रास्ते में उसकी हत्या कर दी। कहीं मामला ऑनर किलिंग का तो नहीं।पुलिस इन सभी एंगल पर जांच कर रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

16 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

17 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

17 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

18 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

18 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

19 hours ago

This website uses cookies.