उत्तरप्रदेश

यमुना में नहाने गए थे छह दोस्‍त, वापस लौटे सिर्फ चार, परिजनों में कोलाहल

यमुना नदी में नहाते समय दो दोस्त गहरे कुंड में समा गए। इन्हें बचाने का प्रयास करते समय इनका एक साथी युवक डूबने से बाल-बाल बचा। इस घटना ने चारों ओर हड़कंप मचा दिया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।

बागपत,अमन यात्रा :  यमुना नदी में नहाते समय दो दोस्त गहरे कुंड में समा गए। इन्हें बचाने का प्रयास करते समय इनका एक साथी युवक डूबने से बाल-बाल बचा। इस घटना ने चारों ओर हड़कंप मचा दिया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग नदी की ओर भागे हुए दौड़े। उधर, पुलिस की सूचना पर ही गोताखोर भी आ गए और बचाव कार्य में जुट गए। स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।

ग्राम पाली निवासी सुमित (18) व अक्षय (16) गांव के ही दोस्त अखिल (19), निक्की (20), सचिन (18) आजाद (19) के साथ रविवार शाम करीब चार बजे यमुना नदी में स्नान करने के लिए बागपत के पक्का घाट पर पहुंचे थे। स्नान करते समय सुमित व किशोर अक्षय गहरे कुंड में समा गए। उन्हें बचाते समय उनका एक साथी सचिन यमुना में डूबने से बाल-बाल बचा। साथियों के अलावा बागपत के युवक आबिद व बोबी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोर इरफान ने अपनी टीम के साथ करीब 1.30 घंटे की मशक्कत कर दोनों के शव नदी से निकाले। सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही, पुलिस व आरआरएफ के साथ यमुना किनारे डेरा डाले रहे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यमुना में डूबे सुमित व अक्षय मृत अवस्था में मिले हैं।

बुझ गया घर का चिराग : अक्षय अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके चार बहने हैं। वहीं सुमित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे से गांव शोक में डूबा हुआ है। अवैध रेत खनन से यमुना में कुंड बन गए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button