उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब के परिनिर्वाण दिवस पर किया गया माल्यार्पण 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 68वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 68वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा समता मूलक सामाजिक राजनीतिक क्रांति के प्रणेता महान विधिवेत्ता एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले अपनी मेहनत व बुद्धिमत्ता से भारत को दुनिया का सबसे संविधान देने वाले बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि समूचा राष्ट्र दे रहा है।

हम सबको बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलना चाहिए इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राम जी मिश्रा साथ ही साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा पूर्व जिला मंत्री विनोद तिवारी, सभासद प्रतिनिधि जिला मंत्री बबलू भारती, कार्यालय प्रभारी श्यामू शुक्ला, श्याम बिहारी पांडे, महेश राजावत , राजू राजपूत,सुनील राजपूत सभासद,राहुल तिवारी ,अनुज शुक्ला ,विमल शुक्ला ,राजेश कश्यप, रमेश दिवाकर, अमन मौर्य, राजेंद्र गिहार ,रामकुमार मिश्र, पूर्व सभासद जसवंत कुरील सहित अन्य लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button