कानपुर देहात न्यूज़: थाना शिवली के मकरंदापुर में सनसनीखेज वारदात, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
युवक राजाबाबू की नृशंस हत्या, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल।

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक 20 वर्षीय युवक का खेत में लहूलुहान हालत में शव मिला है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान सचेंडी निवासी राजा बाबू के रूप में हुई है।शव के पास चाबी लगी बाइक मिली है।
जिससे युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस घटना के खुलाशे में जुट गई है।घटना मकरंदापुर बंबा के पास मैथा केशरी नेवादा नहर रोड किनारे हुई।जहां देर रात खेत में खून से लतपथ एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार,प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस को घटनास्थल के पास एक चाबी लगी बाइक खड़ी मिली।जिसके आधार पर पुलिस यह आशंका जता रही है कि युवक की हत्या कही और की गई है और शव खेत में लाकर फेंक दिया गया।पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान झखरा सचेंडी निवासी रामलखन के पुत्र राजा बाबू वर्मा के रूप में हुई।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही मां ममता,भाई अंकुश,बहन लक्ष्मी समेत अन्य परिजन देर रात मौके पर पहुंचे।परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।परिजनों के मुताबिक राजाबाबू पीओपी का काम करता था।गुरुवार को वह अपनी दादी राजेश्वरी को भउआपुरवा गांव में अपनी बुआ आरती के घर छोड़ने गया था।जिसके बाद देर रात उसका शव मिलने की खबर मिली।परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार ने बताया कि घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।



