फतेहपुरउत्तरप्रदेश

युवक की यमुना नदी में डूबकर मौत, आखिरी चिराग बुझने से मचा कोहराम

धाता थाना अंतर्गत  सैदपुर यमुना नदी किनारे बने दुर्गा मंदिर में मुंडन कार्य कराते समय अचानक एक युवक नहाते समय गहरे पानी में यमुना नदी में गिर गया घटना की जानकारी होते ही आनन-फानन में बाहर निकाल कर उपचार हेतु ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

खागा,फतेहपुर,अमन यात्रा : धाता थाना अंतर्गत  सैदपुर यमुना नदी किनारे बने दुर्गा मंदिर में मुंडन कार्य कराते समय अचानक एक युवक नहाते समय गहरे पानी में यमुना नदी में गिर गया घटना की जानकारी होते ही आनन-फानन में बाहर निकाल कर उपचार हेतु ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। और रास्ता जाम कर मांग करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। खागा तहसील क्षेत्र के धाता थाना अंतर्गत सैदपुर गांव के यमुना नदी किनारे बने मंदिर में मुंडन कराने हेतु पहुंचे बंधवा राज बस मंझनपुर कौशांबी निवासी दिनेश रैदास का 14 वर्षीय पुत्र मनजीत कुमार यमुना नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया.
जिससे डूब कर मौत हो गयी बताया जाता है कि मंदिर में मुंडन कार्य कराने हेतु पहुंचे थे तभी लगभग 2 दर्जन लोगों के भीड़ के बीच में नाते नाते अचानक यमुना नदी के गहरे स्थान पर चला गया जिससे डूबने लगा तभी डूबने की आवाज सुनकर अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास एकत्र लोगों ने किसी तरह से नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक में हालत बेकाबू हो गई थी परिजनों ने अपने निजी वाहनों से आनन-फानन में उपचार हेतु मंजन पर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक परिवार का अकेला पुत्र है और इसके तीन बहने हैं मां का नाम विमला रैदास है ।सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है खबर लिखे जाने तक शव को मौके पर रख कर परिवार उच्चधिकरियों की मांग कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button