उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नगर पंचायत रूरा में शत चंडी महायज्ञ 11 नवम्बर से,कार्यक्रम को लेकर हुई तैयारी बैठक

रूरा नगर पंचायत में बीते वर्षों की भांति शत चंडी महायज्ञ 11 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जिसके सफल संचालन को लेकर आयोजकों ने बैठक कर विस्तृत रूप रेखा तैयार की।इस सम्बन्ध में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण वर्मा ने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत चंडी महायज्ञ 11 नवंबर से शुरू होने जा रहा है

Story Highlights
  • व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बनी रूप रेखा

अमन यात्रा ब्यूरो, रूरा नगर पंचायत में बीते वर्षों की भांति शत चंडी महायज्ञ 11 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जिसके सफल संचालन को लेकर आयोजकों ने बैठक कर विस्तृत रूप रेखा तैयार की।इस सम्बन्ध में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण वर्मा ने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत चंडी महायज्ञ 11 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जिसके लिए कलश यात्रा न हर रोड से निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पाथामाई मंदिर परिसर में समाप्त हो जायेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन के भव्यता एवं सफ़ल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए तय किया गया है कि सभी पदाधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि महायज्ञ का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में समिति के प्रबंधक दिलीप कुमार बाजपेई, कोषाध्यक्ष शिव कुमार त्रिवेदी,मंत्री गोपाल पाठक उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय,सर्वेश स्वर्णकार, जगदीश गुप्ता, सुभाष कौशल, डाक्टर राम किशोर गुप्ता,सुनील स्वर्णकार, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, रंजन जी सभासद,अंशुल बाजपेई, राजेन्द्र अवस्थी, राजू तिवारी, कुलदीप नारायण पांडेय, शरद मिश्रा, आदि सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नगर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाएं।

Related Articles

AD
Back to top button