कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
मूसानगर थाना क्षेत्र के नगीना बांगर गांव में आज इंद्रजीत (24) नाम के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।

कानपुर देहात: मूसानगर थाना क्षेत्र के नगीना बांगर गांव में आज इंद्रजीत (24) नाम के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत उसे पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉ. गोविंद प्रसाद ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत में सुधार न होने के कारण उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।



