उत्तरप्रदेश
युवक ने होने वाले पति के मोबाइल पर भेज दी युवती की अश्लील वीडियो, टूट गई शादी
युवक ने तमंचे के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इस बीच युवती के स्वजनों ने उसकी शादी तय कर दी। इस पर आरोपित ने अश्लील वीडियो उसके मंगेतर को भेज दी।

- मुरादाबाद की पीडि़ता ने लगाई न्याय की गुहार




मुरादाबाद,अमन यात्रा : तमंचे के बल पर गांव की ही युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक ने पूरी घटना का अश्लील वीडियो बनाया। उसे जब भनक लगी कि युवती का विवाह तय हो गया है, तो उसने पीड़िता के होने वाले पति के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो भेज दिया। इससे दुष्कर्म पीड़िता का रिश्ता टूट गया। दुष्कर्म पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसकी तहरीर पर एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए।