अपना देश

नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को पूरा देश याद रखेगा : प्रियंका गांधी

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गये हैं. इस हमले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है.

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में अब तक 22 जवानों के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं, एक जवान अभी भी लापता हैं. इस हमले में कुल 32 जवान घायल हुए हैं, जिसमें 25 जवानों का इलाज बीजापुर अस्पताल में हो रहा है. वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 9 नक्सली के मारे जाने का भी दावा किया है. साथ ही पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव भी बरामद किया है.

बता दें कि, शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर, सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से लगभग दो हजार जवान शामिल थे.

Related Articles

AD
Back to top button