उत्तरप्रदेश

यूपी: कांग्रेस में शामिल हुईं मुनव्वर राणा की बेटी उरूसा राणा, पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी

उरूसा राणा को कांग्रेस ने महिला समिति में अहम पद सौंपा है. इससे पहले भी वे सियासी मुद्दों पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया देती रही हैं. यही नहीं, यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साध चुकी हैं.

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल (CAA)के विरोध में उरूसा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इनके साथ मुनव्वर राणा की अन्य बेटियां भी शामिल रहीं थीं. उरूसा के अलावा उनकी बहन फौजिया राणा भी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं. आपको बता दें कि शायर मुनव्वर राणा की तीनों बेटियां फौजियां,सौमेया और उरूसा सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button