कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला अधेड़ का शव,परिजनों में कोहराम,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी पर लटकता मिला है।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।

Story Highlights
  • आत्महत्या की आशंका,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी पर लटकता मिला है।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव की है।यहां पर शनिवार को बिंदा पुत्र हीरालाल उम्र करीब 55 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा अपने गले से लगा लिया।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button