उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।

Story Highlights
  • नकलविहीन परीक्षा पर सरकार का फोकस

लखनऊ/ कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षाएं तीन मार्च और इटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चार मार्च को खत्म होंगी। सोमवार को देर रात उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह आठ बजे से सुबह 11:15 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होंगी।

Screenshot 20230110 104130

परीक्षा में कुल 58.67 लाख विद्यार्थी होंगे शाम‍िल-

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 58.67 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल में 3116487 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट में 2750913 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Screenshot 20230110 104137

8752 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा-

परीक्षा के लिए 8752 केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार 379 केंद्र अधिक बनाए गए हैं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा कुल 14 कार्य दिवसों में पूरी की जाएगी। होली से पहले परीक्षाएं खत्म होने से यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Screenshot 20230110 104142

नकलविहीन परीक्षा पर सरकार का फोकस-

नकलविहीन परीक्षा आयोजित करने के लिए भयंकर सख्ती की जा रही है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर के माध्यम से नकल रोकने का प्रयास किया जाएगा। मालूम हो कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं।

Screenshot 20230110 104148

इसके बाद अब सोमवार को लिखित परीक्षा का भी विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभी विद्यार्थियों के पास तैयारी के लिए एक महीने से अधिक का समय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button