उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: कई जिलों के सीडीओ और प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष बदले, देखें पूरी लिस्ट

विधान जायसवाल: मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात बने!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत देवरिया, सुलतानपुर और कानपुर देहात जैसे जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है।

प्रत्यूष पाण्डेय को अब विशेष सचिव समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प के पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। वहीं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव रहे राजेश कुमार सिंह को देवरिया का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुलतानपुर के मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह बिजनौर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन रहे विनय कुमार सिंह को सुलतानपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह को अब शासन में विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के पद पर तैनात किया गया है। कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी रहीं लक्ष्मी एन अब मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष होंगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल को कानपुर देहात का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:

प्रत्यूष पाण्डेय: विशेष सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

राजेश कुमार सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया

अंकुर कौशिक: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण

विनय कुमार सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, सुलतानपुर

श्याम बहादुर सिंह: विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

लक्ष्मी एन: उपाध्यक्ष, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण

विधान जायसवाल: मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात

 

Related Articles

AD
Back to top button