कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीएलडी इंटर कॉलेज में चलाया गया मिशन शक्ति अभियान 

बरौर थाना क्षेत्र के सीएलडी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हे उनके अधिकारों के विषय में बताया गया।

Story Highlights
  • किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी करने पर डरें नहीं , बस डायल करे 1090 

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के सीएलडी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हे उनके अधिकारों के विषय में बताया गया।

इस अवसर पर उन्हे सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सीएलडी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी करने पर डरें नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर काल करें।उन्हे तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड लाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।साइबर सुरक्षा के लिए 155260 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

IMG 20230804 WA0050

उसके अलावा थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस मौके पर एस आई सुरेंद्र सिंह चौहान,प्रधानाचार्य अशोक कुमार,उपप्रधानाचार्य जमील अहमद सहित शिक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button