उत्तरप्रदेश

यूपी : BSP-कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक झूठी पार्टी है और इसे हराने के लिए जो लोग भी समाजवादी पार्टी के साथ आ रहे हैं हम उनका स्वागत करते हैं.

नेताओं ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे. इस मौके पर जन वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव मौर्या भी मौजूद रहे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भाजपा एक झूठी पार्टी है और इसे हराने के लिए जो लोग भी समाजवादी पार्टी के साथ आ रहे हैं हम उनका स्वागत करते हैं.

उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ लूट
 

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ लूट हो रही है, नौजवानों के पास रोजगार नहीं है. भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि जो चार लाख करोड़ का एमओयू हुआ था उससे कितने रोजगार आए. यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोनावायरस से लड़ रही है. हमने शुरू से ही कहा था कि ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग होना चाहिए जिससे पता चले की बीमारी कितना फैली है. लेकिन यूपी की सिर्फ सरकार ने फैसला किया है कि कम टेस्टिंग करो जिससे संख्या कम पता चले.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से कैबिनेट मंत्रियों, एमएलसी समेत तमाम लोगों की मौतें हुई हैं. लेकिन उसके बाद भी यह सरकार लगातार झूठ बोल रही है. अब सरकार कह रही है कि कोरोना वायरस के साथ ही चलना पड़ेगा. यादव ने कहा कि यूपी में विकास ठप है, रोजगार नहीं है. सरकार ने दो बार भूमि पूजन कराया और 4 लाख करोड़ से अधिक का एमओयू साइन किया लेकिन रोजगार एक नहीं आया.

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकारों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. यूपी में सपा सरकार के दौरान 1090 जैसा रिस्पांस सिस्टम बनाया गया था, जिसे इस सरकार ने बर्बाद कर दिया. इसकी तारीफ सुप्रीम कोर्ट ने भी की थी. यादव ने कहा कि यूपी के विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा होगा, और यह 2022 के चुनाव की तैयारी होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button