उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में तेज रप्तार ट्रक ने डंपर को पीछे से मारी टक्कर,चालक घायल

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।राजेंद्रा पुल के पास एक तेज रप्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

 रनियां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।राजेंद्रा पुल के पास एक तेज रप्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में मिर्जापुर जनपद निवासी चालक रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।दुर्घटना के कारण सड़क पर लम्बा जाम लग गया।पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों लोड वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कर यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया।थाना प्रभारी ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button