उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में छत के नीचे खून से लतपथ मिला अधेड़ का शव,फैली सनसनी

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गड़रियनपुरवा लालाभगत गांव में रविवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत के नीचे पड़ा मिला

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गड़रियनपुरवा लालाभगत गांव में रविवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत के नीचे पड़ा मिला।मृतक रात को छत पर सोने गया था।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान गडरियन पुरवा लालाभगत गांव निवासी 48 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है।अमर सिंह बीती रात रोज की तरह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे।सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्होंने अमरसिंह का शव नीचे जमीन पर खून से लतपथ हालत में देखा।घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई।देखते ही देखते ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर रसूलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button