उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में सड़क पार कर रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर,दोनों की हालत गंभीर

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्रा चौराहे पर सोमवार रात तेज रप्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में बाइक सवार को भी चोटें आईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा

रनियां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्रा चौराहे पर सोमवार रात तेज रप्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में बाइक सवार को भी चोटें आईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक डेरापुर थाना क्षेत्र के जिगनिश गलुवापुर निवासी अवनीश दीक्षित अपनी बाइक से जा रहे थे।वहीं राजेंद्रा चौराहे पर आर्यनगर निवासी श्याम सिंह सड़क पार कर रहे थे तभी दोनों में भिड़ंत हो गई।घटना में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद वहां से गुजर रहे रनियां निवासी शिवम् शर्मा ने घायलों की मदद की।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने घटना का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।अस्पताल में दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button