उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रूरा में ट्रेन की चपेट में आकर गेटमैन की दर्दनाक मौत,तीन मीटर दूरी तक फैले मांस के लोथड़े

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के पतरा रेलवे स्टेशन के पास कठारा गांव के निकट सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर गेटमैन की मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

रूरा।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के पतरा रेलवे स्टेशन के पास कठारा गांव के निकट सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर गेटमैन की मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसा खंबा नंबर 1057/16.18 पर हुआ।जानकारी के मुताबिक रूरा थाना क्षेत्र के मुलियापुर सिठमरा निवासी अतुल यादव 27 वर्ष कठारा पावर हाउस पर गेटमैन के तौर पर काम करते थे।उनके परिवार में माता पिता और तीन भाई हैं।सोमवार की रात विनय ड्यूटी पर थे।इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए।हादसा इतना भीषण था कि अतुल के शरीर के कई टुकड़े हो गए और मांस के लोथड़े करीब तीन मीटर दूरी तक फैल गए।स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना रूरा पुलिस को दी।सूचना मिलने पर एस आई शिवशंकर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और पॉलीथिन और कपड़े से सभी टुकड़ों को इकठ्ठा किया।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button