उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
रसूलाबाद में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा,आठ घायल घायलों को भेजा गया अस्पताल
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भावनपुर गांव में एक ई रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भावनपुर गांव में एक ई रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।हादसा उस समय हुआ जब ई रिक्शा सवार सभी शिव मंदिर से दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे।मिंडा कुआं के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।घायलों में लायक सिंह के 16 वर्षीय पुत्र शिवम्,लायक सिंह की पत्नी बसंती देवी,अनिल कुमार की पुत्रियां सलोनी देवी,पायल देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं।घायल शिवम् ने बताया कि ई रिक्शा इतनी तेज रप्तार में था कि चालक उस पर अपना नियंत्रण खो बैठा।शिवम् कुमार के हांथ में फ्रैक्चर आया है।सभी घायलों का रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।



