उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में बाइक समेत नहर में गिरे युवक युवती को पुलिस ने बचाया

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 पुलिस ने नहर में गिरे एक युवक और युवती की जान बचाई।नहर पुल पर हुए हादसे के बाद पीआरवी कर्मियों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला

रसूलाबाद।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 पुलिस ने नहर में गिरे एक युवक और युवती की जान बचाई।नहर पुल पर हुए हादसे के बाद पीआरवी कर्मियों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।यह घटना रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र की तिस्ती चौकी अंतर्गत शहबाजपुर नहर पुल पर हुई।गुरुवार को असालतगंज की ओर से लौट रहे बाइक सवार युवक गोलू और युवती नेहा पुल के पास सामने से आ रहे डंपर को क्रॉस करते समय अनियंत्रित हो गए और बाइक टूटी हुई रेलिंग के पास से सीधे नहर में जा गिरी।हादसे के बाद गोलू और नेहा नहर के तेज बहाव में फंस गए।मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।इसी दौरान यूपी 112 पीआरवी के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल चालक सुभाष यादव और पुलिसकर्मी मनोज कुमार ने साहस का परिचय देते हुए नहर में छलांग लगा दी।दोनों पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर युवक और युवती को सुरक्षित बाहर निकाला।बचाव के दौरान नहर में गिरी बाइक को भी बाहर निकाल लिया गया।सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया।जहां उनका उपचार किया गया।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता और साहस की सराहना की।पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को भी कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

AD
Back to top button