झींझक में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,मौत
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान कमलाबाग झींझक निवासी महेशचंद्र की 45 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक सीमा ने गुरुवार शाम करीब 4.15 बजे घर में कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया।जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।सीमा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



