इटावाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राइस मिल की दीवार से टकराई शताब्दी बस, मची सवारियों में भगदड़

जसवंत नगर नेशनल हाईवे पर दीपक राइस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में दिल्ली से महोबा जा रही 63 सवारियों से भरी स्लीपर बस शनिवार सुबह अचानक अनियंत्रित होकर राइस मिल की दीवार से जा टकराई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। जसवंत नगर नेशनल हाईवे पर दीपक राइस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में दिल्ली से महोबा जा रही 63 सवारियों से भरी स्लीपर बस शनिवार सुबह अचानक अनियंत्रित होकर राइस मिल की दीवार से जा टकराई।हादसे के चलते सवारियों में चीख पुकार मच गई।

जिसमें दो सवारियां बुरी तरह घायल हो गईं।शेष सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आईं हैं।घायल महिला ललिता देवी दिल्ली से मेरठ जा रही थी जो गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसको उपचार के लिए जसवंत नगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।बस ड्राइवर दीपक ने बताया कि घटना शनिवार सुबह सात बजे की है।वह 63 सवारियों को लेकर दिल्ली से महोबा जा रहा था।

जैसे ही वह दीपक राइस मिल के पास पहुंचा तो अचानक उसको बचाने के चक्कर में बस मिल की दीवार में जा घुसी।हादसे में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल सवारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।शेष सवारियों को सकुशल रवाना किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button