कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शताब्दी बस मावर नदी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटी, 07 लोग  हुए घायल, मची चीख पुकार

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर नदी के निकट नेशनल हाईवे पर झांसी से कानपुर आ रही एक शताब्दी बस शनिवार सुबह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गईं।हादसे में बस में सवार सात सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर नदी के निकट नेशनल हाईवे पर झांसी से कानपुर आ रही एक शताब्दी बस शनिवार सुबह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गईं।हादसे में बस में सवार सात सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

IMG 20240203 WA0007 IMG 20240203 WA0006

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं शेष सवारियों को सकुशल रवाना किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छः बजे झांसी से कानपुर आ रही एक शताब्दी बस कोतवाली क्षेत्र के मावर पुल के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसके चलते बस में सवार कुल सात सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई तथा उनमें आपस में चीख पुकार मच गई।

घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं शेष सवारियों को सकुशल रवाना किया गया।घटना का कारण ओवरलोड समान बताया जा रहा है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button