राघव अग्निहोत्री ने शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहना में हाल ही में लंबी बीमारी के चलते निधन हुए युवक दीपक मिश्रा के परिजनों से मिलने समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री उनके घर पहुंचे।

कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहना में हाल ही में लंबी बीमारी के चलते निधन हुए युवक दीपक मिश्रा के परिजनों से मिलने समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनका दुख-दर्द साझा किया।
दीपक के बच्चों से मिलकर उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राघव अग्निहोत्री ने कहा कि परिवार को जब भी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
गौरतलब है कि दीपक मिश्रा अपने घर के सबसे बड़े बेटे थे और डेयरी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी बलराम मिश्रा, दीपक मिश्रा, अनंत कुमार, कल्लू मिश्रा, मुखिया द्विवेदी और अमन तिवारी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।



