कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : महिला संबंधी अपराध में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।थाना मंगलपुर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में आरोपी को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।थाना मंगलपुर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में आरोपी को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर झींझक कस्बा निवासी लाखन संखवार के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉस्को जैसी गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

शुक्रवार को पुलिस टीम को सफलता हाथ लग गई।पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी लाखनसिंह संखवार को समय करीब 10.30 बजे आरोपी के घर के बाहर से दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button