कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजपुर में बोलेरो ने भूसा लदे ट्रैक्टर में मारी टक्कर,दोनों चालक घायल

घायलों को भेजा गया अस्पताल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रप्तार बोलेरो ने भूसा लदे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बोलेरो चालक व ट्रैक्टर चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककरइया निवासी ट्रैक्टर चालक नीलेश भोगनीपुर से भूसा लादकर सिकंदरा के एक ईंट भट्टे पर जा रहे थे।तभी राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव के सामने राजपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उनके ट्रैक्टर को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बोलेरो चालक की पहचान भोगनीपुर के सिखमापुर निवासी आशीष के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर आ गए,जिससे जाम की स्थित उत्पन्न हो गई।पुलिस ने तत्काल वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।थाना प्रभारी सनत ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button