कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
10 फरवरी को राज पैलेस का उद्घाटन करेंगे राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल
आयोजित कार्यक्रम में सुबह सुंदरकांड होगा उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। आगामी 10 फरवरी को बिरहाना चौराहा कानपुर रोड सिकंदरा स्थित राज पैलेस का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल एवं भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के कर कमलों द्वारा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रिबन काटकर किया जाएगा।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में सुबह सुंदरकांड होगा उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहेंगे।



