उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राजपुर में सड़क हादसे में घायल एक बाइक सवार युवक की मौत,दूसरे का उपचार जारी

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में मंगलवार को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान वैना गांव निवासी सत्यनारायण के 15 वर्षीय पुत्र सत्यम के रूप में हुई है

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में मंगलवार को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान वैना गांव निवासी सत्यनारायण के 15 वर्षीय पुत्र सत्यम के रूप में हुई है।घटना बीते मंगलवार को राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर मुग़ल मार्ग पर हुई थी।जब एक तेज रप्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया।जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि कार सवार सट्टी में एक शादी समारोह से घर वापस जा रहे थे तभी उनकी कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।घायलों की पहचान वैना गांव निवासी सत्यनारायण के 15 वर्षीय पुत्र सत्यम और सत्येंद्र कुमार के 17 वर्षीय पुत्र प्रशांत के रूप में हुई।हादसे के बाद दोनों घायलों को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सत्यम की मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button