कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजमाता का सम्पूर्ण जीवन जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा : प्रकाश पाल

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात सिकंदरा राष्ट्रकल्याण व समाजसेवा के लिए राजकीय सुखो का त्याग करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर नगर पंचायत सिकंदरा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाल अर्चना मिश्रा रेणुका सचान अन्य नारी शक्ति को सम्मानित कर राजमाता जी को नमन किया।

Story Highlights
  • नारी शक्ति को किया गया सम्मानित 
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात सिकंदरा राष्ट्रकल्याण व समाजसेवा के लिए राजकीय सुखो का त्याग करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर नगर पंचायत सिकंदरा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाल अर्चना मिश्रा रेणुका सचान अन्य नारी शक्ति को सम्मानित कर राजमाता जी को नमन किया। सिकंदरा में सरदार वल्लभ पटेल की मूर्ति पर पुष्प अर्पण क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा किया क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा उन्होंने अपना पूरा जीवन जन कल्याण और राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया, गरीबों और वंचितों के लिए उनके प्रयास सशक्त भारत के निर्माण में हर किसी को प्रेरित करने वाले हैं। महिलाओं का सम्मान समाज में जरूरी है.

इसके लिए मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान किया महिला शिक्षित होगी तो परिवार समाज और देश की तरक्की होगी नारी शक्ति में ही देश का विकास है महिला समाज के निर्माण की जड़ है महिलाएं देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर बराबर कार्य कर रही है जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा नारी शक्ति के मजबूत होने से हम विश्व में अग्रणी देशों की श्रेणी में बढ़ रहे हैं जल्द ही हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं जिसमें महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है विजय राजे सिंधिया ने महिलाओं के उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला राजेश तिवारी निर्मला संखवार रेणुका सचान अर्चना मिश्रा राखी कक्कड़ आकाश सिंह ऋषि अमित तिवारी साकेत पाल विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button