कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: 2 लाख के प्रोजेक्ट पर 1 लाख की सीधी छूट, दौलतपुर में शुरू हुआ खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण

30 युवाओं को स्वरोजगार और 90 प्रतिशत तक अनुदान पाने के मिले खास टिप्स

कानपुर : खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश के अधीन कार्यरत राजकीय फल संरक्षण केंद्र कानपुर नगर द्वारा ग्राम दौलतपुर, विकासखंड भीतरगांव में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण 13 अगस्त से 14 अगस्त 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान पति कमलेश कुमार ग्राम दौलतपुर, विकासखंड भीतरगांव द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर विभागीय योजना के द्वारा लाभ प्राप्त करने एवं स्वरोजगार स्थापना के लिए प्रेरित किया।सभी लाभार्थियों को प्रशिक्षण किट भी वितरित की गई।

 

कार्यक्रम आयोजक राजकीय फल संरक्षण केंद्र कानपुर नगर संचालक कमलेश बाबू मिश्रा ने बताया कि सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत ₹200000 तक की यूनिट पर ₹100000 सब्सिडी प्रदान की जाएगी इसके लिए डीआरपी शिवम त्रिपाठी के द्वारा उनका प्रस्ताव बनाकर बैंक प्रेषित किया जाएगा। उनका व्यवसाय अंतर्गत एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट स्किल डेवलप करके संबंधित विषय की जानकारी देकरप योजना अंतर्गत बैंक ऋण के माध्यम से पूंजी की व्यवस्था एवं विभाग द्वारा मिल रही सब्सिडी के लाभ से सभी को उद्यम स्थापना के लिए प्राथमिक महत्वपूर्ण सपोर्ट दिया जाएगा।

विषय विशेषज्ञ खाद्य प्रसंस्करण जितेंद्र मिश्रा के सभी लाभार्थियों प्रशिक्षार्थियों को नवीन उद्यम के लिए उत्पाद निर्माण द्वारा मूल्य वर्धन किस प्रकार किया जाए बताया साथ ही साथ खाद्य प्रसंस्करण की विधियां बताकर सभी को उत्पादन के लिए प्रेरित किया उत्पाद गुणवत्ता की बारीकियां बताई गई , खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न घटकों की जानकारी भी दी गई।

डीआरपी शिवम त्रिपाठी ने सभी को आवश्यक अभिलेख जिनकी आवश्यकता बैंक ऋण के लिए उन्हें होगी के विषय में विस्तृत जानकारी दी बैंक ऋण के लिए आवेदकों का सिबिल स्कोर एवं महत्वपूर्ण अभिलेख की तैयारी किस प्रकार की जाए बताई एवं बड़े स्तर पर कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवं एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाएं एवं सिंचाई पद्धतियां पर ड्रॉप मोर क्रॉप टपक सिंचाई जिन पर किसानों को 90% तक अनुदान मिलता है के बारे में भी बताया गया।उद्यमिता से बेरोजगारी निपटा जा सकता है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिन सभी 30 लाभार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

 

 

 


ये भी पढे- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उर्सला अस्पताल में किया पोषण-पोटली वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व


 

Related Articles

AD
Back to top button