शिक्षाउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पाठ्य पुस्तक वितरण की धीमी फीडिंग पर बीएसए सख्त, सभी बीईओ को आज ही कार्य पूरा कराने के सख्त निर्देश

प्रेरणा पोर्टल पर प्रगति खराब मिलने पर बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने जताई कड़ी नाराजगी, आज ही शत-प्रतिशत फीडिंग पूरी करने का दिया अल्टीमेटम।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को वितरित की गई पाठ्य पुस्तकों की प्रेरणा पोर्टल पर डेटा फीडिंग में बरती जा रही लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाया है।

प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग की प्रगति बेहद खराब और अत्यंत न्यूनतम पाए जाने पर उन्होंने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कड़े निर्देश जारी किए हैं।

बीएसए ने स्पष्ट आदेश दिया है कि आज ही सभी विद्यालयों द्वारा पाठ्य पुस्तक वितरण की शत-प्रतिशत फीडिंग का कार्य हर हाल में पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button