UPTET 2026 परिणाम विवाद: आयोग ने गठित की 5 सदस्यीय समिति, अभ्यर्थी इस ईमेल पर भेज सकते हैं प्रत्यावेदन
अभ्यर्थी upessc.prayagraj@gmail.com पर भेज सकते हैं प्रत्यावेदन, समिति की आख्या के आधार पर होगा निस्तारण: डॉ. प्रशांत कुमार

UPTET 2026 परिणाम के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों के निस्तारण के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित
प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अवगत कराया है कि विज्ञापन संख्या 01/2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की लिखित परीक्षा का परिणाम दिनांक 26.08.2026 को घोषित किया गया था।परिणाम घोषित होने के उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा अपने असंतोष के संबंध में आयोग कार्यालय पर स्वयं उपस्थित होकर, रजिस्टर्ड डाक एवं ई-मेल के माध्यम से प्रत्यावेदन प्राप्त कराए जा रहे हैं।
डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग ने प्राप्त प्रत्यावेदनों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण हेतु 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। गठित समिति प्राप्त प्रत्यावेदनों के समस्त पहलुओं का गहन परीक्षण कर अपनी आख्या आयोग के समक्ष यथाशीघ्र उपलब्ध कराएगी। प्राप्त आख्या के आधार पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों का निराकरण / निस्तारण किया जाएगा।
आयोग से पत्राचार के इच्छुक कोई भी अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग की आधिकारिक ई-मेल upessc.prayagraj@gmail.com के माध्यम से उपलब्ध करा सकता है।



