बांदाउत्तरप्रदेश

गलौली खदान संचालक ने आप नेता को धमकाया

अवैध खनन के खिलाफ आवाज बुलंद करने के बाद प्रशासनिक कार्यवाही के जद आये गलौली खदान के दबंग खदान संचालक ने आप नेता को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

बांदा। अवैध खनन के खिलाफ आवाज बुलंद करने के बाद प्रशासनिक कार्यवाही के जद आये गलौली खदान के दबंग खदान संचालक ने आप नेता को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी है। दबंग खदान संचालक से भयभीत आप नेता पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करते हुए जान-माल की सुरक्ष की गुहार लगाई है।

एसपी को दिये शिकायती पत्र में आप नेता पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले ने बताया है कि उन्होंने 6 मई को आयुक्त व डीएम को ज्ञापन सौंपकर गलौली खदान में हो रही मनमानी को विरोध करते हुए सीमांकन व जांच करने की मांग की थी। उनकी शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम को जांच में 45 लाख से अधिक का अवैध खनन मिला था। जिस प्रशासन ने खदान व उसके संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की थी। ऐसे में कार्यवाही से बौखलाए दबंग खदान संचालक धमेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू परिहार के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उनको लगातार धमकाया जा रहा है। आप नेता बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनको ग्राम गलौली में ही रहना पड़ता है। ऐसे में उकनो दबंग संचालक से जान का खतरा बना हुआ है। उन्हांने एसपी से कार्यवाही की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button