G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अमरौधा ब्लॉक में चलाया सदस्यता अभियान

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की अमरौधा ब्लाक इकाई ने बुधवार को न्याय पंचायत नोनापुर व पुखरायाँ में सदस्यता अभियान चलाया। महासंघ के ब्लाक संगठनमंत्री डा.अभयदीप मिश्र ने बताया कि महासंघ के सदस्यता अभियान में अमरौधा ब्लॉक की न्याय पंचायत नोनापुर के प्राथमिक विद्यालय भोगनीपुर में बैठक कर न्याय पंचायत नोनापुर व पुखरायाँ के शिक्षकों को सदस्य बनाया।

अमन यात्रा, पुखरायां :  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की अमरौधा ब्लाक इकाई ने बुधवार को न्याय पंचायत नोनापुर व पुखरायाँ में सदस्यता अभियान चलाया। महासंघ के ब्लाक संगठनमंत्री डा.अभयदीप मिश्र ने बताया कि महासंघ के सदस्यता अभियान में अमरौधा ब्लॉक की न्याय पंचायत नोनापुर के प्राथमिक विद्यालय भोगनीपुर में बैठक कर न्याय पंचायत नोनापुर व पुखरायाँ के शिक्षकों को सदस्य बनाया।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक सम्मान ,स्वाभिमान और स्वावलंबन के लिए शिक्षकों के गौरवमयी अतीत लौटाने के लिए प्रयासरत है।महासंघ राष्ट्र हित में शिक्षा ,शिक्षा हित में शिक्षक,शिक्षक हित में समाज का विचार लेकर कार्य कर रहा है।

  ये भी पढ़े-    आंगनबाड़ी केन्द्र समय पर खोले जाने हेतु जिलाधिकारी ने किया निर्देशित

उन्होंने बताया कि महासंघ न्याय पंचायत प्रभारियों व सह प्रभारियों के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों को जोड़ने के लिए प्रयास कर रहा है।शिक्षक समस्याओं चयन वेतनमान वेतन विसंगति आदि पर संबंधित पटलों में समाधान हेतु सक्रियता से जुटा है वहीं मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ का ध्येय वाक्य लेकर प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों को सदस्य बनाने के लिए प्रयासरत है।संगठन के विचार और कार्य के कारण सदस्य बनने को लेकर शिक्षकों में भारी उत्साह है।

ये भी पढ़े-  अत्यधिक ठंड के कारण कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला

न्याय पंचायत नोनापुर के प्रभारी योगेन्द्र त्रिवेदी के , न्याय पंचायत पुखरायां प्रभारी श्रीमती ऊषा देवी एवं नोनापुर सहप्रभारी अल्पना चौरसिया, अरविंद यादव, शिवांगी द्विवेदी, विनोद कुमार, अमित सिंह, शैलेन्द्र, उस्मान, शबाना, सुमित, रजनी, राजेन्द्र, सुरेंद्र, गीता देवी ,रश्मि, प्रिया आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

2 minutes ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

19 minutes ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

30 minutes ago

गजनेर में नहर बंबा में मिला बुजुर्ग का शव ,4 सितंबर से लापता था

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

53 minutes ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

2 hours ago

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.