उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

आरएसजीयू पीजी कॉलेज में अब इतिहास से भी कर सकेंगे एमए, शासन से मान्यता मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू

कस्बे के प्रतिष्ठित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय (RSGU PG College) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इतिहास विषय में परास्नातक (MA) की डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश का सुनहरा अवसर है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने बताया कि परास्नातक स्तर पर इतिहास विषय के संचालन के लिए शासन एवं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा बहुप्रतीक्षित मान्यता प्रदान कर दी गई है

पुखरायां। कस्बे के प्रतिष्ठित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय (RSGU PG College) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इतिहास विषय में परास्नातक (MA) की डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश का सुनहरा अवसर है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने बताया कि परास्नातक स्तर पर इतिहास विषय के संचालन के लिए शासन एवं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा बहुप्रतीक्षित मान्यता प्रदान कर दी गई है। प्रवेश समिति की बैठक के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इतिहास विषय से एमए करने के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ‘समर्थ पोर्टल’ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद, उसका प्रिंटआउट व आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज कार्यालय से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर दाखिला ले सकते हैं। प्राचार्य ने आगे बताया कि कॉलेज में परास्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र एवं हिंदी की कक्षाएं पहले से संचालित हैं, साथ ही स्नातक स्तर पर बीए और बीकॉम में भी नए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक छात्र किसी भी कार्य दिवस में महाविद्यालय कार्यालय आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कॉलेज का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शोध एवं संस्कारों से जोड़ना है।

Related Articles

AD
Back to top button