रूरा में कोचिंग पढ़ने आया किशोर लापता,परिजनों की शिकायत पर किशोर की तलाश में जुटी
कानपुर देहात के रूरा कस्बे में एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में कही लापता हो गया।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रनियां थाना क्षेत्र के मद्दीपुरवा गांव निवासी अजन सिंह का 11 वर्षीय पुत्र बीती सोमवार दोपहर करीब दो बजे रूरा कस्बा स्थित सुखबीर सिंह के जवाहर नवोदय कोचिंग पढ़ने आया था

रूरा।कानपुर देहात के रूरा कस्बे में एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में कही लापता हो गया।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रनियां थाना क्षेत्र के मद्दीपुरवा गांव निवासी अजन सिंह का 11 वर्षीय पुत्र बीती सोमवार दोपहर करीब दो बजे रूरा कस्बा स्थित सुखबीर सिंह के जवाहर नवोदय कोचिंग पढ़ने आया था।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।जिसके बाद परिजनों ने अजन की गुमशुदगी की रिपोर्ट रूरा थाने में दर्ज कराई।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता छात्र की तलाश में टीमें गठित की हैं और लगातार उसकी खोजबीन जारी है।पुलिस ने सोशल मीडिया पर छात्र का पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।लापता छात्र की लंबाई करीब चार फुट है।रंग गोरा और चेहरा लंबा है।उसके बाल काले हैं और दाहिनें गाल पर एक काला तिल है।उसने काई रंग की टीशर्ट पहन रखी है।जिसके पीछे सफेद रंग के चील का मोनोग्राम बना है।उसने आसमानी रंग की जींस भी पहन रखी है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि लापता किशोर की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



