उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रूरा रेलवे ओवरब्रिज का तेज गति से निर्माण व बारा टोल प्लाजा को हटवाना पहली प्राथमिकता रहेगी : राज्यमंत्री प्रतिभा

यूपी विधानसभा चुनाव में अकबरपुर रनियां सीट से भाजपा को लगातार दूसरी बार जीत दिलानें वालीं प्रतिभा शुक्ला को मंत्री पद से नवाजे जाने के बाद जनपदवासियों की भी उम्मीदें जागी हैं। वहीं अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा ने भी मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और जनपद में विकास कार्यों को गति देने की बात कही है।

Story Highlights
  • उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आमजन के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जिनका लाभ सभी को दिलाएंगी।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । यूपी विधानसभा चुनाव में अकबरपुर रनियां सीट से भाजपा को लगातार दूसरी बार जीत दिलानें वालीं प्रतिभा शुक्ला को मंत्री पद से नवाजे जाने के बाद जनपदवासियों की भी उम्मीदें जागी हैं। वहीं अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा ने भी मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और जनपद में विकास कार्यों को गति देने की बात कही है। यूपी की योगी सरकार 2.0 में मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाली वह जनपद से अकेली महिला विधायक हैं। दी गयी है। सरकार ने राज्यमंत्री का पद देकर नए चेहरे के रूप में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

राज्यमंत्री की शपथ लेने के उपरान्त अमन यात्रा से हुई बातचीत में उन्होंने एक बार फिर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आमजन के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जिनका लाभ सभी को दिलाएंगी। रूरा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का तेज गति से निर्माण व बारा टोल प्लाजा को हटवाना पहली प्राथमिकता रहेगी।

GK COMP AMAN YATRA
अमन यात्रा : विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रूरा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण बहुत ही मंद गति से होने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही रूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने के बाद पूर्ण रूप से संसाधन उपलब्ध नहीं है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया नहीं हो रही है। इसपर तेजी से काम कराएंगे। रनियां औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण हाईवे पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। साथ ही सड़क हादसे भी ज्यादा हो रहे हैं। इसलिए रनियां में ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। बारा में टोल प्लाजा निर्धारित स्थान पर नहीं है, जिससे जिले के लोगों को असुविधा होती है। इसको लेकर जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।

प्रतिभा का राजनीतिक सफर : बसपा का दामन थामकर सांसद पति अनिल शुक्ला वारसी के साथ राजनीति में कदम मिलाकर चलीं प्रतिभा शुक्ला पहली बार चौबेपुर विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं। उनके पति अनिल शुक्ला वर्ष 2009 में बसपा से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2012 के चुनाव में बसपा की टिकट पर प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर रनियां सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं लेकिन सपा के रामस्वरूप सिंह से हार गई थीं। वर्ष 2017 के चुनाव से पहले वह भी पति अनिल शुक्ला वारसी के साथ भाजपा में शामिल हो गईं थी और अकबरपुर रनियां सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं।

Painting AMAN YATRA COMP. scaled
अमन यात्रा : विज्ञापन

भाजपा की टिकट वह विधायक बनी थीं, दूसरी बार वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ने फिर उनपर भरोसा जताया था। इस विश्वास का कायम रखते हुए उन्होंने जीत हासिल करके सीट भाजपा की झोली में डाली। एमए और बीएड तक शिक्षित प्रतिभा शुक्ला का जन्म 20 अप्रैल 1960 को हुआ था। उनका मायका विधानसभा क्षेत्र के ही शिवली के असई गांव में हैं और महिलाओं में उनकी खास पकड़ है। परशुराम मंदिर के लिए जमीन दान के बाद वह खासा चर्चा में आई थीं। जनपद में वह पार्टी के ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभरी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button