उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रेलवे क्रोसिंग पर चेनपुलिंग चेक करने आये आरपीरफ जवान की ट्रेन से टकराकर मौत

जनपद कानपुर देहात के कस्बा रूरा में स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह 3ः50 पर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन संख्या 19038 मैं चेन पुलिंग होने पर रूरा आरपीएफ चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल दयाकिशोर सिंह पुत्र बृख सिंह की ट्रैन संख्या 13240 कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी।

राहुल कुमार/झींझक : जनपद कानपुर देहात के कस्बा रूरा में स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह 3ः50 पर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन संख्या 19038 मैं चेन पुलिंग होने पर रूरा आरपीएफ चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल दयाकिशोर सिंह पुत्र बृख सिंह की ट्रैन संख्या 13240 कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी।जैसे ही दयाकिशोर कि मृत्यु की खबर परिजनों को लगी परिवारिक जनों में कोलाहल मच गया। बता दे दया किशोर फिरोजाबाद जनपद थाना नगला ग्राम  दारापुर का निवासी है।दयाकिशोर की मृत्यु की सूचना पा कर परिजन रूरा रेलवे क्रोसिंग पहुंचे।सूचना पा कर आरपीएफ चौकी प्रभारी खजान सिंह ने दयाकिशोर की मृत्यु की सूचना आरपीएफ थाना फफूंद दी जिसके  बाद थाना प्रभारी सहित उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अकबरपुर माती भिजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button