लखनऊ: राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित हुए जिले के नवाचारी शिक्षक डॉ.त्रिलोक चन्द
अन्विति' और 'नई शिक्षा नीति' समेत 8 महत्वपूर्ण पुस्तकों का हुआ विमोचन।

लखनऊ: शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के द्वारा रविवार को अम्बर हॉटल लखनऊ चारबाग में पुस्तक विमोचन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन मंच के राष्ट्रीय आयोजक दुर्गेश्वर राय व मंच के अध्यक्ष विनीत कुमार मिश्र द्वारा मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंच की उपाध्यक्ष प्रीति भारती व प्रतिक्षा त्रिपाठी एआरपी कानपुर देहात द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आठ पुस्तकें अन्विति, बालपंचामृत, मेरी शैक्षिक यात्रा, पलाश की छाव में, काव्याम्बर, परिवेश से कैसे सीखें, नई शिक्षा नीति और गिजूभाई का दर्शन आदि पुस्तकों का विमोचन हुआ।
सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश और भारत के विभिन्न राज्यों से आए 88 नवाचारी शिक्षकों को राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026 से भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संस्थापक श्री प्रमोद दीक्षित मलय जी द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिव मोहन यादव संपादन विभाग एनसीईआरटी दिल्ली, मुख्य अतिथि रामनगीना मौर्य मुख्य सचिव (सेवानिवृत्ति) उत्तर प्रदेश सचिवालय, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुरेंद्र कुमार आर्यन संस्थापक हिमालयी लोक संग्रहालय उत्तराखंड आदि सम्मानित अथितिगण उपस्थित रहें।
सम्मान समारोह में विमोचित पुस्तकों में से अन्विति में सहलेखन के लिए जिले के नवाचारी शिक्षक डॉ.त्रिलोक चन्द (स. अ.) संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरिया रसूलाबाद कानपुर देहात को भी उनके द्वारा पुस्तकों में सहलेखन और उनके शैक्षिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। अध्यापक डॉ. त्रिलोक चन्द को पहले भी कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
जिले की अन्य अन्य शिक्षकों को वैशाली मिश्रा सहायक अध्यापिका ब्लॉक रसूलाबाद, विनीत कुमार मिश्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय अंता,प्रतीक्षा त्रिपाठी एआरपी कानपुर देहात को भी सम्मानित किया गया। शिक्षकों के सम्मानित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्र, व खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह हर्ष व्यक्त किया।



