औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लूट की घटना में वांछित 20 हजार का इनाममियां पुलिस मुठभेड़ में साथी सहित गिरफ्तार

कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के हाईवे रोड ओवर ब्रिज गढ़िया के समीप 23/24 मई की रात बुधवार की भोर पुलिस मुठभेड़ में लूट कांड में वांछित 10 हजार रुपए का इनानिया बदमाश को पुलिस टीम ने साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

Story Highlights
  • पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल पर पहुंचकर किया निरीक्षण

विकास सक्सेना, औरैया। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के हाईवे रोड ओवर ब्रिज गढ़िया के समीप 23/24 मई की रात बुधवार की भोर पुलिस मुठभेड़ में लूट कांड में वांछित 10 हजार रुपए का इनानिया बदमाश को पुलिस टीम ने साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

IMG 20230524 WA0004

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन, दो तमंचा, जिंदा एवं खोखा कारतूस तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया है।

IMG 20230524 WA0006

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की भोर 23/24 मई 2023 की रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 19 गढ़िया पुल के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रात्रि समय करीब पौने तीन बजे एक कार में 2 बदमाश नफीस उर्फ शंकरा पुत्र रशीद निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया और उसका साथी आसिफ पुत्र साबिर निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर गाड़ी छोड़कर भागने लगे, तभी थाना अजीतमल पुलिस टीम व एसओजी टीम औरैया द्वारा सयुक्त रूप कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों का पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

IMG 20230524 WA0002

पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में नफीस उर्फ शंकरा के पैर में गोली लगी। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भर्ती कराया गया है। प्रकरण के संबंध में अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। तथा आसिफ पुत्र साबिर निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो तमंचा 315 बोर, एक कारतूस जिन्दा 315 बोर, एक खाली खोखा 315 बोर व एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में एसओजी टीम एवं कोतवाली पुलिस शामिल रही।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button