उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

लोकसभा चुनाव में हमें शतप्रतिशत सफलता प्राप्त करने के लिए माइक्रोमैनेजमेंट अपनाना है

त्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य अरुण पाठक ने कहा है कि माइक्रो मैनेजमेंट का उपयोग करके चुनाव में सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग बहुत आवश्यक है।श्री पाठक आज इटावा लोकसभा क्षेत्र की सिकंदरा विधान सभा में कार्यकर्ताओं के बीच अपने विचार व्यक्त कर रहे थे

कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य अरुण पाठक ने कहा है कि माइक्रो मैनेजमेंट का उपयोग करके चुनाव में सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग बहुत आवश्यक है।श्री पाठक आज इटावा लोकसभा क्षेत्र की सिकंदरा विधान सभा में कार्यकर्ताओं के बीच अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। पता चला है कि रविवार को सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक ने कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा का सघन दौरा किया। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जहा कार्यकर्ताओं से मिलकर होली की बधाई दी तो वही दूसरी ओर आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए माइक्रो मैनेजमेंट की जानकारी दी। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के संदलपुर मंडल में पहुंच कर सर्व प्रथम पहुंच वहा मौजूद कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सिकंदरा , राजपुर , डेरापुर, सिथमरा मंडल में जा कर वहा के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सभी से गले मिल कर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही आगामी लोक सभा चुनाव पार्टी की शत प्रतिशत सफलता के लिए माइक्रो मैनेजमेंट को समझाया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष बंशलाल कटियार,ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी, राजपुर प्रमुख राकेश कटियार, मंडल अध्यक्ष राजपुर नरेंद्र सिंह, डेरापुर, मुनेश शुक्ला, सिठमरा अवधेश कमल, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद कठेरिया, विधायक प्रतिनिधि बाल जी शुक्ला के अलावा, हिमांशु कटियार, महेश सिंह भदौरिया, अखिलेश सिंह, प्रभात मिश्र आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button