औरैयाउत्तरप्रदेश

लोक अदालत का हुआ भव्य आयोजन, कुल 7477 वाद हुए निस्तारित

शनिवार को  न्यायमूर्ति  साधना रानी ठाकुर, प्रशासनिक न्यायाधीश औरैया की  अध्यक्षता तथा जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार के निर्देशनालय औरया एवं बाहय न्यायालय विधूना तथा जनपद औरया के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • पिछले कई वर्षों में औरैया जनपद के इतिहास में लोक अदालत में इतनी संख्या में निस्तारण पहले कभी नहीं हुआ
  • बाहय न्यायालय विघूना में स्थापित नये भवन का लोकार्पण भी किया गया
औरैया। शनिवार को  न्यायमूर्ति  साधना रानी ठाकुर, प्रशासनिक न्यायाधीश औरैया की  अध्यक्षता तथा जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार के निर्देशनालय औरया एवं बाहय न्यायालय विधूना तथा जनपद औरया के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ न्यायमूर्ति  साधना रानी ठाकुर ,जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ० ज्योति वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव जिलाधिकारी, अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक,जिला बार  एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चन्द्र राजपूत  सहित बार के समस्त पदाधिकारीगण व समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही न्यायमूर्ति  साधना रानी ठाकुर, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग औरैया द्वारा जनपद न्यायालय औरैया बाह न्यायालय विघूना में स्थापित नये भवन का लोकार्पण भी किया गया। न्यायमूर्ति द्वारा लोक अदालत में निस्तारण को सुलभ एवं रास्ता न्याय बताया गया और लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हेतु लोक अदालत को सफल बनाने के लिये प्रेरित किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार  को कुल 7477 वादों का निस्तारण व कुल ऋण प्रतिकर 4,9033501/- की वसूली की गयी।  जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा द्वारा 2 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण औरया  विकास कुमार ने कुल 76 क्लेम तय कर पीड़ितों को 27.85,000/- रूपये का प्रतिकर एवार्ड दिया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय  रणन्जय कुमार वर्मा ने 153 बाद तय किये। स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ए के उपाध्याय द्वारा कुल 13 बाद, अपर जिला जज प्रथम राजेश चौधरी के द्वारा 3 बाद विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट  मीनू शर्मा द्वारा 15 वाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह द्वारा 3 बाद,  रजत सिन्हा, अपर जिला जज. द्वितीय द्वारा 2 बाद , सुनील कुमार सिंह, अपर जिला जन एफटीसी द्वितीय द्वारा विद्युत के बाद 108 बाद , जीवक कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 830 बाद,  शिवानी त्यागी सिविल जज (सी०डि०) द्वारा 135 बाद.  मेहर जहां सिविल प्रजन (जू०चि०) द्वारा 207 बाद , प्रियल शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 209 बाद, बाहय न्यायालय विभुना में तैनात  सुरभिश्री गुप्ता, सिविल जज (दि०) बिधूना द्वारा 115 बाद नेपाल सिंह, अपर सिविल जज (जूडि०) विघुना द्वारा 182 बाद निस्तारित किये गये। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 2491 बाद, परिवहन विभाग 1104, सब रजिस्ट्रार औरैया द्वारा 1041 बादों का निस्तारण किया गया। बैंकों में सर्वाधिक बड़ौदा यू०पी० बैंक के 376 बाद निस्तारित हुये व कुल 614, बैंक ऋण वसूली 4.45,58493/- की गयी। 1 बाद पी-लिटिगेशन पारिवारिक वाद एवं भारत संचार निगम द्वारा 102 मामले निस्तारित किये गये। पिछले कई वर्षों में औरैया जनपद के इतिहास में लोक अदालत में इतनी संख्या में निस्तारण पहले कभी नहीं हुआ। यह प्रयास प्रशासनिक न्यायमूर्ति  साधना रानी ठाकुर के निर्देशन में सफल हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button