उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी पर परिजनों में कोलाहल मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

पुखरायां।कानपुर देहात में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी पर परिजनों में कोलाहल मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के गोहानी बांगर निवासी राजकुमार की पुत्री यशोदा की शादी बीते 9 जुलाई 2024 को मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली निवासी फूलसिंह के पुत्र अजय के साथ हुई थी।10 जनवरी को वह अपने मायके आई थी।बीती रात यशोदा ने अज्ञात कारणों से घर के पास स्थित देवी मंदिर में फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत ही हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों तथा परिजनों से पूंछतांछ की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button