कानपुर देहात

विधायक, डीएम, सीडीओ ने लाभार्थियों को योजना के तहत वितरित किये टूलकिट व ऋण

कानपुर देहात,अमन यात्रा :मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में चतुर्थ आनलाइन  स्वरोजगार संगम/ऋण वितरण मेला /टूलकिट वितरण कार्यक्रम आज दिनांक 03-12-2020 को वीडियो कांफ्रेंस  के माध्यम से जनपद कानुपर देहात में एन.आई.सी. कक्ष में सम्पन्न हुआ। जिसका भव्य आयोजन ईको पार्क में सम्पन्न हुआ।CDO

उपरोक्त कार्यक्रम के तहत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ओडीओपी टूलकिट योजना के अन्तर्गत 5-5 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण अकबरपुर रनियां विधायिका प्रतिभा शुक्ला एवं भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के द्वारा जनपद कानपुर देहात से श्यामू शुक्ला को ’प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ के अन्तर्गत रू0 7.00 लाख ऋण, तथा ’मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना’  के अन्तर्गत  अंजुम को  रू0 15.00 लाख ऋण एवं विवेक कुमार शुक्ला को रू0 10.00 लाख का ऋण तथा  ‘एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषित योजना’ के अन्तर्गत रजत शर्मा को रू0 6.60 लाख ऋण एवं अरविन्द कुमार को रू0 2.00 लाख का ऋण प्रदान किया गया।

CDO2

इस प्रकार कुल 40.60 लाख रू0 का ऋण वितरित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button