अपना देशफ्रेश न्यूज

जागरुक माँ की भूमिका निभाएं : शेफाली

सक्षम बिलासपुर द्वारा आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से चटर्जी गली स्थित सिंधी पंचायत भवन में नेत्र जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिलासपुर छत्तीसगढ़। सक्षम बिलासपुर द्वारा आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से चटर्जी गली स्थित सिंधी पंचायत भवन में नेत्र जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिलाओं को जिला सचिव निर्मल कुमार घोष ने सक्षम संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया औऱ नेत्र सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की। संस्था की जिला महिला प्रमुख शेफाली घोष ने महिलाओं को जागरूक मां और स्वस्थ शिशु की जानकारी दी। जिला सचिव रेखा गुल्ला ने नेत्रदान तथा रक्तदान की जानकारी देकर लोगों से रक्तदान के लिए आव्हान किया। प्रांत सह सचिव अंजलि चावड़ा ने निशक्त बच्चा पैदा ही ना हो इसके लिए महिलाओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका सचिव अरुणिमा मिश्रा , सह सचिव गोविंद राय, लक्ष्मी सिंह, दुर्गा, गीतांजलि, पूर्णिमा, उषा, पूजा, गीता, अनीता, सुशीला सहित 30 महिलाएं उपस्थित रहीं ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button